रक्षाबंधन पर मटेरा के विकास का संकल्प! नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने अमोल मोदनवाल से की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई अहम चर्चा
बहराइच। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मटेरा विधानसभा के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण मुलाकात देखने को मिली।
माननीय राकेश राठौर, नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ ने मटेरा बाजार पहुंचकर सहभागी श्री अमोल मोदनवाल से मुलाकात की। इस दौरान मटेरा विधानसभा के विकास, विकासखंड रिसिया की ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने और क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मंत्री जी ने मटेरा विधानसभा की जनता तथा श्री अमोल मोदनवाल की पूरी टीम और उनके सहयोगियों के परिवारों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाने की अपील भी की।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत सभा में श्री सुरेश चंद्र साहू, निलेश मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सलीम शहजादे, लाइक बाबा सहित साहू परिवार एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मटेरा विधानसभा के विकास को लेकर हुई यह मुलाकात क्षेत्र के विकास और तरक्की की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।
इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए—
ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश रफीक उस्मानी,
मुन्ना पंडित, बहराइच-मटेरा।