चोरी करने वाले चार आरोपी को उमरी बेगमगंज पुलिस ने चोरी की गई माल के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

चोरी करने वाले चार आरोपी को उमरी बेगमगंज पुलिस ने चोरी की गई माल के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

 

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 16,12,2022 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी करने के 04 शातिर अभियुक्तों- 01. धर्मबीर सिंह उर्फ कुज्जू सिंह, 02. ननके सिंह, 03. लल्लू लोधी, 04. जगदम्बा प्रसाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही से 02 अदद बिजली की मोटर व 01 अदद बिजली का ट्रांसफार्मर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.12.2022 की रात्रि ग्राम पुर्विहन पुरवा मौजा सोनौली से 02 अदद बिजली के मोटर चोरी किए थे। जिसके सम्बन्ध में वादी प्रेम सिंह द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. धर्मबीर सिंह उर्फ कुज्जू सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह उर्फ ननके नि0 छेदी बैश्य पुरवा मौजा सोनौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा
02. ननके सिंह पुत्र श्रीचन्द सिंह निवासीगण छेदी बैश्य पुरवा मौजा सोनौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. जगदम्बा प्रसाद पुत्र श्री राम अचल निवासी रघू बैश्य पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
04. लल्लू लोधी पुत्र नक्छेद निवासी आदमपुर बछरजा थाना उमरीबेगमंगज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-303/22, धारा 379,41,411 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 02 अदद बिजली के मोटर।
02. 01 अदद बिजली का ट्रांसफार्मर
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 संजय अग्निहोत्री मय टीम।
2. उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम।

Related posts

Leave a Comment