*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस*
*सराहनीय कार्य दिनांक 15.07.2026*
*अवैध शस्त्र के विरुद्ध थाना बण्डा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, तमंचा, दो जिन्दा कारतूस एवं मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी एवं जिलाबदर अपराधियों की तलाश, अवैध शराब, शस्त्र, अफीम एवं चरस की बिक्री/निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग एवं गश्त के दौरान दिनांक 15.07.2026 को थाना बण्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 15.07.2026 को थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग तथा अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार मय हमराही आरक्षी 513 रोहित कुमार एवं आरक्षी 914 रोहित कुमार द्वारा ग्राम लुहिचा की ओर से गहलुईया पुल से लगभग 500-600 मीटर पूर्व दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 02:45 बजे अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र रामप्रताप, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम लुहिचा, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जीवित कारतूस .315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल होंडा लीवो पंजीकरण संख्या UP-27-AQ-2747 बरामद हुई। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 331/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक श्री जयचन्द गिरी द्वारा संपादित की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर