संभल,
रिपोर्ट–सरफराज अंसारी, संभल
स्लग–मकान में प्लास्टर करते समय 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद संभल से जहाँ चंदौसी की गणेश कॉलोनी, गली नंबर-9 में प्लास्टर का कार्य करते समय दो मजदूर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया | वहीं घायल मजदूर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदौसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया | इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया | जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी, अन्य कानूनी कार्यवाही प्रचलित हैं |
रिपोर्ट–सरफराज अंसारी, संभल