बैंकिग न्यूज

बैंकिग न्यूज

*प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 02.12.2022*

*थाना धौरहरा पुलिस द्वारा, शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त तौकीर पुत्र रहमतुल्ला को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार
किया गया*

तहसील रिपोर्टर

यज्ञराज मौर्य

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी धौरहरा महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 02.12.2022 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त तौकीर पुत्र रहमतुल्ला निवासी बेलवा गदियाना मजरा खरवहिया नं0 1 थाना धौरहरा जनपद खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संंबंध में थाना धौरहरा पर मु0अ0सं0 877/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से गोवध, बलवा, मारपीट आदि के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
तौकीर पुत्र रहमतुल्ला निवासी बेलवा गदियाना मजरा खरवहिया नं0 1 थाना धौरहरा जनपद खीरी

*बरामदगी-*
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस

*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 360/2021 धारा 323/324/325/504 भादवि थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 196/2015 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 514/2019 धारा 323/324/504 भादवि0 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 515/2022 धारा 147/341/352/506 भादवि थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 862/2022 धारा 147/148/149/323/324/504/506 भादवि थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 877/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घौरहरा
मु0अ0सं0 172/1994 धारा 323/504 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट
मु0अ0सं0 246/1995 धारा 379/ भादवि
मु0अ0सं0 152/2005 धारा 147/148/149/504/307 भादवि
मु0अ0सं0 05/2008 धारा 419/420/467/468/471 भादवि
मु0अ0सं0 204/2007 धारा 394/364/411 भादवि थाना इटौंजा जनपद लखनऊ

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 राजन कुमार,थाना धौरहरा
2. हे0का0 सप्ताह दत्त त्रिपाठी
3. का0 सोनवीर

Related posts

Leave a Comment