हत्या में नामजद आरोपी पुलिस की पकड से दूर :-

हत्या में नामजद आरोपी पुलिस की पकड से दूर
:-पुलिस अपहरण हुई महिला का नही लगा पाई कोई सुराग
बहसूमा। क्षेत्र के गांव तखावली में गायब हूई पुत्री की जानकारी करने करने पहुंचे पिता हत्या करने के मामले में पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस ने गायब हुई महिला का भी सुराग तक नही लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए एक टीम बनाकर संबधित जगहो पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
बताते चलें कि 21 नवंबर से बेटी सोनिया का अपहरण की जानकारी करने के लिए ढांसरी निवासी धनपाल की हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के पुत्र सोनू ने बहन के जेठ ध्यान सिंह किरण सिंह भांजा गुलवीर सिंह व दो अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने अभी तक न अपह्रत हुई महिला सोनिया की तलाश की और न ही हत्या में शामिल हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की। जिसमें परिजनों में रोष व्याप्त है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए एक टीम लगाई गई है। अपरहत हुई महिला की तलाश की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment