रायबरेली,

रायबरेली,

 

 

ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली

 

 

रायबरेली के बछरावा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिम गाँव का मामला बताया जा रहा हैं | वहीं इस दौरान अज्ञात कार सवार बदमाशों ने कार सवार खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक की बुलेरो गाड़ी को रोककर जमकर मारपीट की गई | इस घटना में की गई मारपीट से दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही हैं | जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावा मे भर्ती कराया गया हैं | यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है | पूरा मामला बछरावा थाना इलाके के पश्चिम गांव का है | यहां खीरों ब्लॉक मे तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार शिक्षक राजेश यादव के साथ लखनऊ के लिए जा रहे थे | उसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार रोक कर दोनों को निर्दयता के साथ पीटा है | दोनों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है | इस घटना की जानकारी थाना इंचार्ज कोतवाली बछरावां श्याम कुमार पाल ने दी |उन्होंने बताया कि अज्ञात कार सवार बदमाशों ने दोनों को पीटा है जबकि ड्राइवर को छोड़ दिया है | हालांकि बदमाश इस दौरान गाड़ी की चाभी अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं | इंस्पेक्टर श्याम कुमार पाल का कहना है कि पीड़ित से तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी | हम बता दें कि मुकेश कुमार जिले मे बी ई ओ से बी एस ए बनने वाले पाँच लोगों मे से एक हैं और अड़ियल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं | पुलिस घटना के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई हैं |

 

 

ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली

Related posts

Leave a Comment