रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा का प्रदर्शन करने वाला तमंचे सहित यह आरोपी गिरफ्तार अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा का प्रदर्शन करने वाला तमंचे सहित यह आरोपी गिरफ्तार अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

 

रंजीत तिवारी

गोंडा सोशल मीडिया पर थाना कौडिया क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति का अवैध तमंचा का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए दिनांक 25,11,2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने तत्काल थानाध्यक्ष कौडिया को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस ने अवैध तमंचा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त रोहित शुक्ला को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अवैध असलहे का प्रदर्शन किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रोहित शुक्ला पुत्र रामेश्वर शुक्ला निवासी ग्राम छिरास थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 298/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता टीम
उ0नि0 अश्वनी कुमार दूबे मय टीम।

Related posts

Leave a Comment