जय श्री राम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव पर सरकारी राशन की कमीशन हड़पने का लगाया आरोप
बंडा/शाहजहांपुर – ब्लॉक बंडा के गांव खखरा बुजुर्ग में जय श्री राम स्वयं सहायता समूह के नाम से सरकारी राशन की दुकान का चयन हुआ था। समूह के माध्यम से लगातार गल्ला बट रहा था लेकिन उसकी कमीशन अध्यक्ष कोषाध्यक्ष व सचिव हड़पने का काम कर रहे थे । जब समूह की अन्य महिलाओं को कमीशन नहीं मिली तो उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ब्लॉक मिशन प्रबंधक से कमीशन के घोटाले की शिकायत की। 4 वर्षों से समूह की अन्य सदस्य महिलाओं को कमीशन नहीं मिली जिससे आहत होकर महिलाओं ने अध्यक्ष कोषाध्यक्ष व सचिव से पूछा तो उन्होंने गाली गलौज देना शुरू कर दिया।शिकायत करने वाली महिलाओं में पूजा देवी, पुष्पा, नन्ही देवी , मीना देवी, रेशमा देवी, आदि समूह की सदस्य महिलाओं ने कमीशन घोटाले की जांच कराने की बात कही है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर