पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य प्रभारी) तथा विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री प्रेमपाल महाराज जी को देहरादून, उत्तराखंड से ग्राम महादेव माती, तहसील पूरनपुर, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) पहुंचे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान

 

किया गया। ग्राम महादेव माती स्थित प्राचीन भुगनातल मातारानी मंदिर एवं राजा बैन दरबार परिसर में श्री प्रेमपाल महाराज जी के मार्गदर्शन तथा भक्तों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख सहयोगियों में विकास कुमार, रजनीश कुमार, मनसुख लाल, आकाश, डालेराम, रामचंद्र तथा ढाकन लाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। भंडारे में समस्त क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्री प्रेमपाल महाराज जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रेमपाल महाराज जी ने समाज में प्रेम, सद्भाव, मानव सेवा एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं तथा मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Related posts

Leave a Comment