लखीमपुर खीरी-

लखीमपुर खीरी- महेवागंज क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। एक कारखाने में चल रहा जनरेटर अचानक फट गया, जिससे उसकी व्हील दो टुकड़ों में उड़ गई। बताया जा रहा है कि व्हील का एक हिस्सा करीब 500 मीटर दूर एक घर की टीन शेड पर जा गिरा। टीन शेड फटने के बाद लोहे का हिस्सा घर में मौजूद महिला पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

व्हील का दूसरा हिस्सा लखीमपुर से पलिया जा रही बस पर गिरा। हादसे में बस की छत फट गई और व्हील बस के अंदर जा गिरा, जिससे एक किशोरी और एक युवक घायल हो गए। इसके अलावा कारखाने में काम कर रहा एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Related posts

Leave a Comment