डीएम ने पूजा-अर्चना कर किया भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ

डीएम ने पूजा-अर्चना कर किया भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ

 

बंडा, शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड बंडा की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर जाने वाली भैंसी नदी की जलधारा के पुनर्जीवन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के “दस वर्ष, एक जनपद-एक नदी” कार्यक्रम के तहत इस अभियान को जनसहयोग के माध्यम से गति दी जा रही है जिसमें अब नदी के जलस्तर के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं । नदी की दूसरी धारा की लगभग 25-26 किलोमीटर खुदाई का कार्य अगले 10-15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जहां पूर्व में जनसहयोग से 15-20 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 55-56 किलोमीटर खुदाई का कार्य समाप्त किया गया था। नदी के किनारों पर इस वर्ष 40 से 50 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने तारबाड़ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नदी के साथ-साथ आसपास के तालाबों और पोखरों का संरक्षण भूजल स्तर सुधारने के लिए अनिवार्य है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर दूसरे-तीसरे दिन स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 4-5 वर्षों में नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह पूर्णतः बहाल हो जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम (वित्त) अरविंद सिंह, एसडीएम एवं लोकभारती संस्था के प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment