शाहजहाँपुर: पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जलालाबाद, शाहजहाँपुर: थाना जलालाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी अवनीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 6 मई 2026 को अभियुक्त अवनीश ने अमित सिंह नामक व्यक्ति को सिर में गोली मारी थी। आरोपी का मानना था कि अमित के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। 8 मई की रात चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दाहिने पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान एक सिपाही (शुभम सैनी) भी बाल-बाल बच गया। आरोपी के पास से एक 32 बोर तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और 450 रुपए नकद बरामद हुए हैं । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर