सनी वर्मा हरिद्वार  न्यूज़ 

सनी वर्मा हरिद्वार

न्यूज़

*रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण के नाम पर किए जा रहे शोषण व उत्पीड़न के विरोध में आगामी 11मई से आंदोलन की घोषणा की*

 

*उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करें नगर निगम प्रशासन संजय चोपड़ा*

 

 

*हरिद्वार* आए दिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में कुंभ मेला शताब्दी द्वारा के प्रांगण में नगर निगम क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार ने किया बैठक में तय किया गया आगामी 11मई से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए गए लाइसेंस विक्रिया प्रमाण पत्र लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया।

 

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार पूर्व में वर्ष 2018 के सर्व सूची के पंजीकृत और लाइसेंस धारक रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 11मई से सभी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठन अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे ।उन्होंने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुरूप नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किया हुआ है नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार प्रथम रूप से नगर निगम में पंजीकृत सभी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को मेला क्षेत्र शहरी क्षेत्र अन्य पार्किंगो के नजदीक रेड़ी पटरी के माध्यम से अपने परिवार की जीविका संचालित किए जाने की मांग अरसे से की जा रही है उन्होंने कहा रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में जन समर्थन के साथ आंदोलन कर अपनी न्याय पूर्ण मांगों को दोहराया जाएगा।

 

रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हैं जय भगवान सिंह, रणवीर ,विकास सक्सेना ,मोहनलाल, सचिन राजपूत ,वीरेंद्र कुमार, रवि कुमार ,उमेश, राजकुमार, मुन्नालाल सुदामा, सुनील कुकरेती, फूल सिंह, चंदन रावत ,नईम सलमानी, आजम अंसारी, तस्लीम, कामिल ,मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया ,कामिनी मिश्रा, गीता देवी ,मंजू पाल, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, सावित्री देवी, पुष्पा दास आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment