लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र सोमवार की सुबह नकली किन्नर बनकर लूटपाट और उगाही करने वाले गिरोह को असली किन्नरों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर (कृष्णा नगर), आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका (कानपुर), और रफीक अहमद (सहादतगंज) को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी बरामद की गई है। .
महिला वेशभूषा में बाजारों और घरों में जाकर जबरन पैसे मांगते थे, पैसे न देने पर कपड़े उतारने की धमकी देकर महिलाओं से जेवर लूट लेते थे।
स्थानीय किन्नर समाज ने इन नकली किन्नरों को शास्त्री चौक/बिजनौर इलाके में रंगे हाथ पकड़ा
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की इस मामले में एक अन्य साथी (अन्नू) की तलाश करने में पुलिस जुट गई है।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज की खास रिपोर्ट