इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है *जनपद: पीलीभीत*

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है
*जनपद: पीलीभीत*
*उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की संयुक्त कार्यवाही*

*आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान अंर्तगत आज दिनांक 06/05/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, क्षेत्र 3 व क्षेत्र 4 पीलीभीत मय आबकारी स्टॉफ, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 खटीमा उधमसिंहनगर, थाना न्यूरिया पीलीभीत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉर्डर क्षेत्र के ढ़ाकी ग्राम, डीऊनी डैम जंगलों, मझोला क्षेत्र व देवहा नदी किनारे इत्यादि के संदिग्ध स्थलों पर पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई व जंगल में लगभग 10 किमी कांबिंग की गई । दबिश में लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की व मौके पर ही लगभग 1500 लीटर लहन व 03 चढ़ी भट्ठियों व शराब बनाने के उपकरणों को बरामद कर समूल नष्ट किया गया व आबकारी अधिनियम अंतर्गत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा मझोला स्थित पीलीभीत-उधमसिंहनगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन चैकिंग व गस्त अभियान भी चलाया गया। आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार प्रदीप यादव आरएस शर्मा जगदीश जोशी सी एल यादव . प्रधान आबकारी सिपाही
देवदत्त यादव वीरेंद्र यादव महेश यादव फतेह सिंह एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी जिसमें तीन युवक को पड़कर जेल भेजा गया आप देख रहे हैं इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट ऐसी ही लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले देखते रहिए इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

Related posts

Leave a Comment