*मोहन पार्क में टाइगरों की हलचल तेज,बिना कॉलर आईडी के 8 बाघ दिखे, रेंजर जितेन्द्र पारासर खुद कर रहे निगरानी*

*मोहन पार्क में टाइगरों की हलचल तेज,बिना कॉलर आईडी के 8 बाघ दिखे, रेंजर जितेन्द्र पारासर खुद कर रहे निगरानी*

राजबहोर यादवकुसमी

सीधी वन मंडल के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले मोहन पार्क में इन दिनों टाइगरों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मोहन पार्क रेंज के रेंजर जितेन्द्र पारासर स्वयं क्षेत्र में सक्रिय रहकर टाइगरों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी गोविन्द विश्वकर्मा सहित 5 सदस्यीय टीम मौजूद रही।

रेंजर जीतेन्द्र पारासर ने बताया कि हाल ही में एक मादा बाघ T 46 और एक नर बाघ T 53 कॉलर आईडी के देखे गए हैं,और क्षेत्र में काफी समय से यह रहे हैं और उनका मूमेन्ट मोहन रेन्जर में बना रहता है जिससे वन विभाग की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा मोहन रेंज में बिना कॉलर आईडी वाले टाइगरों की भी सक्रियता दर्ज की गई है, जिसमें 3 नर टाइगर, 2 मादा टाइगर और उनके 5 शावकों का मूवमेंट शामिल है। लगातार निगरानी के माध्यम से उनकी सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

 

हालांकि, रेंजर ने यह भी चिंता जताई कि पर्यटकों के लिए जिप्सी जैसी सफारी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। यदि सफारी व्यवस्था शुरू की जाए तो न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन विभाग की आय में भी वृद्धि होगी।

वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को टाइगर मूवमेंट की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment