ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ 

ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

 

गोंडा मनकापुर शासन के निर्देशानुसार आज पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय महेवा गोपाल के 40 विद्यार्थियों का एक दिवसीय “पेयरिंग कार्यक्रम”स्वर्गीय जगदंबा सिंह भानुमती सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान, अनुभव साझा करना तथा सीखने के वातावरण को सशक्त बनाना रहा।

 

प्रातः काल से ही विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज की शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों ने नई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों के माध्यम से दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच परिचय एवं संवाद स्थापित कराया गया, जिससे आपसी झिझक समाप्त हुई और सहयोगात्मक वातावरण बना।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने टीम भावना, अनुशासन एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

 

इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय महेवा गोपाल की ओर से भोला प्रसाद यादव, नजर मोहम्मद, संतोष वर्मा एवं देव प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे, जबकि इंटर कॉलेज की ओर से परमात्मा सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक समन्वय कार्य

Related posts

Leave a Comment