बरेली,

बरेली,

 

 

रिपोर्ट–डॉ. मुदित प्रताप सिंह, बरेली

 

 

स्लग–दहेज लोभियों की माँग ना पूरी होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस ने 9 के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली जहाँ बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में दहेज लोभियों ने विवाहिता को पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया | पीड़िता विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है | मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर रामचरन निवासी जावित्री की शादी 4 वर्ष पूर्व थाना शाही के गांव कनू नगला निवासी रिंकू के साथ हुई थी | लड़की के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था | लेकिन सुसराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे | ससुराल वाले 5 लाख रुपए पिता से लाने का लगातार दबाव बना रहे थे | पीड़िता के द्वारा मना करने पर पति रिंकू, पिता श्याम लाल, सास नन्ही, जेठ हीरा लाल, जेठानी सीमा, ननद रामकली, देवर सोनू, दीपक, दुर्वेश तरह से पीड़िता को परेशान करने लगे | जबकि आरोप है तीनों देवर पीड़िता पर बुरी नजर डालने लगे थे | जब पीड़िता ने विरोध किया तब सभी ने एक राय होकर पीड़िता को एक सप्ताह पहले घर से निकाल दिया था | पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची और उसने अपने पिता को पूरी आप बीती सुनाई | जबकि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विवाहिता पीड़िता के सुसराल पक्ष के सभी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है | थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है | आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा |

 

 

रिपोर्ट–डॉ. मुदित प्रताप सिंह, बरेली

Related posts

Leave a Comment