मिशन शक्ति अभियान में दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

मिशन शक्ति अभियान में दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 2,11,2022 को थाना कौडिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-जितेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौडिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माँ द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. जितेंद्र पासवान पुत्र शिव नारायण पासवान निवासी कटौली थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 161/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कौडिया जनपद गोंडा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment