जान से मारने की नियत से पुलिस पर हमला सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जान से मारने की नियत से पुलिस पर हमला सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। वहीं उक्त दिए गए अनुक्रम में
दिनांक 01.11.2022 को ग्राम कैथोली थाना कोतवाली कर्नलगंज गोंडा के मुन्नालाल पुत्र राजाराम निवासी उपरोक्त द्वारा माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद छत डालने हेतु शटरिंग लगवाई जा रही थी जिस पर प्रतिवादी दृगपाल द्वारा उन्हें रोका गया तो मुन्ना लाल व उसके सहयोगियों द्वारा दृगपाल के साथ मारपीट की गई तथा बचाने आये गांव के निवासियों को भी दौड़ा लिये जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया सूचना पर थाना कर्नलगंज का पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो अभियुक्तगण एक राय होकर जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर हमला कर दिये जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मौके से 01. जयप्रकाश पुत्र मुन्नालाल 02. सूरज यादव पुत्र मुन्नालाल 03. राहुल गौतम पुत्र नन्दलाल 4. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मंगलप्रसाद 05. श्यामपती पुत्री मुन्नालाल को मौके से पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0 526/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 327, 352, 452, 504, 506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0स0 527/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 327, 353, 436, 504, 506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः
01. जयप्रकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. सूरज यादव पुत्र मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
03. राहुल गौतम पुत्र नन्दलाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
04. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मंगलप्रसाद निवासी बदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
05. श्यामपती पुत्री मुन्नालाल निवासी कैथौली अहिरनपुरवा थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 उमेश सिंह मय टीम थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

Related posts

Leave a Comment