बाँसवाड़ा, राजस्थान

बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

स्लग–कोई तों मापों पग–पग सड़क मुश्किल में, मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क का खस्ता हाल

 

 

जी हां सरकारें आती है चली जाती हैं वादे भी होते लेकिन वादे कितने पूरे होते हैं ये समय ही बता सकता हैं आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मोहकमपुरा पंचायत से मध्यप्रदेश की सिमा से सटे महज 3 किलोमीटर डामरीकरण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्षों पूर्व पक्की सड़क बनी थी तब आमजन को लगा की अब थांदला जाना सुलभ होगा मगर सरकारों की गलती कहें या जनप्रतिनिधियों की उदासीनता या अफसरों की घोर लापरवाही के चलते मोहकमपुरा से राजपुरा तक का डामरीकरण पुरी तरह खुर्द बुर्द हो चुका है | राजापुरा घाटी, सुंदरीपाडा व मोहकमपुरा रपट पुल भी अब टूटने के कगार पर है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं| हम आपको बता दें की मात्र 10 किलो मीटर दूरी पर एट लाईन गुजर रही है | वहीं मध्यप्रदेश का थांदला शहर मोहकमपुरा से मात्र 20 किलो मीटर वहीं उदयगढ़ रेलवे स्टेशन भी नजदीक हैं | जबकि इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन के साथ साधन चलतें रहते है | मगर खराब रोड की वजह से आवागमन पूरी तरह जोख़िम भरा हुआ है | वहीं जगह-जगह पर गड्ढे हुए पड़े हैं कभी भी जन हानी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है | समाजसेवी पाटडी निवासी दिनेश भुरीया ने कहा की सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते अगर पूरी ईमानदारी से ध्यान देते तो दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सड़क की काया कल्प हो सकती थी | मगर सरकार जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं देते देखना यह होगा कि मोहकमपुरा से राजापुरा तक डामरीकरण सड़क सुधरेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा |

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

Related posts

Leave a Comment