अवैध देशी बन्दूक के साथ एक गिरफ्तार हुई कार्रवाई

अवैध देशी बन्दूक के साथ एक गिरफ्तार हुई कार्रवाई

रंजीत तिवारी
गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांक 29,10,2022 को थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम चन्दापुर किटौली के रहने वाले राजकुमार सिंह उर्फ मुन्नी सिंह को गिरफ्तार कर उनके घर से 01 अदद देशी बन्दूक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजकुमार उर्फ मुन्नी सिंह पुत्र रमेश सिंह नि0 ग्राम चन्दापुर किटौली थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-315/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1 अदद देशी बन्दूक।
गिरफ्तार कर्ता
01. उ0नि दिनेश राय मय टीम।

Related posts

Leave a Comment