बाराबंकी,
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी
स्लग–पुलिस और अन्तर्जनपदीय बदमाश के बीच मुठभेड़, इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत थाना जैदपुर से जहाँ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया है | मंगलवार देर रात 1 बजे मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मोहम्मद वसीम पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रात करीब 1 बजे थाना जैदपुर क्षेत्र अंतर्गत भनौली नहर पुलिया के पास हुई | पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से गश्त कर रही थी | इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध अपराधी इलाके में मौजूद है | सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की जब पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया | पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम जमलापुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है | पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मद वसीम पर बाराबंकी के कोठी थाना, रामसनेही घाट, जैदपुर समेत बहराइच जिले में भी अवैध हथियार, पशु क्रूरता और एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं | वसीम के खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं | वह थाना जैदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित था, जिस पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था |
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी