उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा के कोटेदारों की मनमानी के चलते राशन कार्ड धारकों को उचित राशन मिल पाना संभव नहीं हो रहा है । यहां गांव गौहनिया में कोटेदार अपनी मनमानी पर उतारू है जिसके चलते वह प्रति यूनिट एक किलो राशन कम करके कार्ड धारकों को बांट रहा है ।
जनपद पीलीभीत के विकास खंड गांव गौहनिया के कोटेदार के द्वारा राशन उपभोक्ताओं को कम राशन दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गई है । शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कोटेदार प्रति यूनिट एक किलो राशन कम करके कार्ड धारकों को गल्ला वितरित कर रहा है जिसमें एक राशन कार्ड धारक ने बताया कि उसके कार्ड पर कुल आठ यूनिट हैं जिसमें उसे प्रति यूनिट पांच किलो के हिस्स से राशन मिलना चाहिए लेकिन कोटेदार की मनमानी के चलते उसे कुल 30 किलो राशन ही दिया जा रहा है । वहीं शिकायत के दौरान मीडियाकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कोटेदार के द्वारा दूसरी जगह पर कार्ड धारकों से अंगूठे पहले ही लगवाए जा रहे हैं जबकि राशन बाद में बांटा जा रहा है और प्रति यूनिट एक किलो राशन वितरण में भी धांधली की जा रही है । शिकायतकर्ताओं ने जिला पूर्ति निरीक्षक सहित जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है ।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ पीलीभीत