बाँसवाड़ा, राजस्थान 

बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

स्लग–जयपुर में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुमावत का हुआ भव्य स्वागत

 

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी कुमावत का बाँसवाड़ा जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत किया गया | इस अवसर पर बाँसवाड़ा जिला ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, जिला सहयोगी योगेश कलाल एवं नगर ओबीसी मोर्चा महामंत्री रामचंद्र पांचाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने जयपुर पहुंचकर कुमावत जी को भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर भेंट कर, दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया | जबकि कार्यक्रम के दौरान ओबीसी समाज की मजबूती, संगठन विस्तार एवं आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विशेष चर्चा की गई | जबकि साथ ही प्रदेश स्तर पर ओबीसी समाज को और अधिक सशक्त बनाने हेतु रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ | इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कुमावत जी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की और कहाँ कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा |

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

Related posts

Leave a Comment