बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–सिराजुद्दीन अंसारी, बाराबंकी

 

 

स्लग–अध्यक्ष प्रतिनिधि के वादों की पोल खोलता मैदान, शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो रहीं सुनवाई

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत आने वाले आदर्श नगर पंचायत जैदपुर के वार्ड वसी नगर में नूर मोहम्मद इण्टर कॉलेज के पीछे खेल मैदान अपनी बदहाली पर आसूं बहा रहा है | जहाँ ख़ुद खिलाड़ी ही अक्सर खेल के मैदान की मरम्मत करते व सही करते है | क्योंकि मैदान के रख रखाव की कमी अधिकारियों की अनदेखी सुविधाओं के अभाव के कारण मैदान खराब हो जाता है जिससे कि खिलाड़ियों को मैदान में खेलते समय काफी समस्याएं होती है | ऐसे में खिलाड़ी खुद साफ–सफाई पिच को समतल करने और छोटी मोटी मरम्मत का काम करते है ताकि वो खेल सके और खेल के माहौल को बेहतर बना सके जो सिस्टम से उनकी लड़ाई और खेल के प्रति जुनून को दिखाता है | अधिकारियों की अनदेखी और अध्यक्ष प्रतिनिधि के वादे की पोल खोलता ये खेल मैदान खिलाड़ियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व इसी मैदान में क्रिकेट उद्घाटन के लिए अध्यक्ष प्रतिनिधि को बुलाया गया था तो उन्होंने वादा किया था कि इस खेल मैदान में जो भी गढ्ढे है उनको पटवा कर मैदान को सही कराऊंगा फिर भी आज तक सही नहीं कराया गया खिलाड़ी अब अध्यक्ष प्रतिनिधि के वादों को लेकर तरह तरह की बातें सोच रहे है | जबकि इस मौके पर अब्दुल वहीद, अजहरूद्दीन, सैफुल्लाह आसिफ, जमाल रसूल, अनस, शुऐब, आमिर, मोनू, महफूज, शादाब, करन, सिराजुददीन आदि खिलाड़ियों का कहना है कि आदर्श नगर पंचायत जैदपुर के अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि इसको अपने संज्ञान में ले और मैदान को जल्द से जल्द सही कराया जाए |

 

 

रिपोर्ट–सिराजुद्दीन अंसारी, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment