बदायूँ, 

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

 

स्लग–जलापूर्ति बहाल किए जाने को लेकर सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

 

ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ से जहाँ नगर पालिका परिषद बदायूँ के विभिन्न वार्डों के तीन सभासदों ने पेयजल संकट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया | जिनमें से 3 वार्डों के सभासदों में क्रमश : वार्ड नंबर 18 से सभासद मोहित सक्सेना, वार्ड नंबर 15 से मुकेश साहू तथा वार्ड नंबर 27 की सभासद नाजरीन के पति रफीक अंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित पानी की टंकी के ऊपर पर चढ़ गए | जबकि सभासदों का कहना था कि मुख्य रूप से पिछले लगभग एक हफ्ते से पानी की समस्या बनीं हुई हैं उनमें मुख्य वार्डो नई सराय, नई बस्ती व शाहबाजपुर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पिछले छह दिनों से बाधित है | पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण आमजनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | जबकि उन्होंने माँग करते हुए कहाँ कि क्षेत्र में जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल की जाए तथा ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखा जाए | जिससे कि वार्ड वासियों व आमजनमानस को पेयजल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकें और लोगों को राहत मिल सके |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment