कौड़िया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म कर वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कौड़िया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म कर वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 11,10,2022 को थाना कौडिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 242/2022 धारा 376,504,506 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सलीम अंसारी उर्फ नान्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौडिया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सलीम अंसारी उर्फ नान्हे पुत्र जलीम निवासी जोलाहन पुरवा मौजा सेहरिया कला थाना कौडिया जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-242/2022 धारा 376,504,506 भादवि थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 बृजेश कुमार मय टीम।

Related posts

Leave a Comment