अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा 7 दिवसीय संगीतमय रामकथा सम्पन्न

अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा 7 दिवसीय संगीतमय रामकथा सम्पन्न

 

राम कथा के समापन के उपरान्त हवन, विराट कवि सम्मेलन के साथ विशाल भण्डारा

 

लखनऊ। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संगीतमय रामकथा का भव्य समापन मंगलवार 11 नवम्बर 2025 को तुलसी स्मारक सभागार, ऐशबाग, लखनऊ में संपन्न हुआ। बुद्धवार को कथा के अंतिम दिन सुबह हवन शाम को कवि सम्मेलन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । कवि सम्मेलन व विशाल भण्डारे मे देर रात तक श्रद्धालुओं की प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर राम भक्ति में सराबोर हो गया।

कवि सम्मेलन का संचालन कवि कुलदीप कलश द्वारा किया गया।कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से ओज के युवा कवि प्रख्यात मिश्र, कवियत्री व्याख्या मिश्रा, कवियत्री दिव्या शुक्ला, सोमनाथ कश्यप, आदर्श सिंह निखिल की उपस्थिति रही।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने की।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, लखनऊ जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना , प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, एल एन गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

 

आयोजक संजय सक्सेना ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकता, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देते हैं।

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment