हाथरस -छात्रा का ज्योमेट्री बाॅक्स चोरी होने पर शिक्षक ने छात्रा के साथ की मारपीट
छात्रा के मारपीट कर दो दिन गायब हो जाने के बाद शिक्षक के विद्यालय पहुंचते ही हुई गाली-गलौज मारपीट
हाथरस जनपद के हसायन विकासखंड (कोतवाली) क्षेत्र के गांव मथुरापुर में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत एक छात्रा के ज्योमेट्री बाॅक्स के चोरी हो जाने के दौरान ज्योमेट्री बाॅक्स के चोरी के शक में एक शिक्षक के द्वारा सहपाठी छात्रा के साथ डांट फटकार लगाते हुए मारपीट कर दी।उक्त घटना पांच दिन पहले दिन शनिवार की बताई जा रही है।छात्रा के साथ हुई मारपीट के बाद पीड़ित छात्रा के परिजन दो दिन से शिक्षक की तलाश कर रहे थे।बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में तैनात कार्यरत शिक्षक के घटना के पाँचवे दिन बुधवार को पहुंचते ही पीड़ित छात्रा के परिजनों ने छात्रा से मारपीट होने की जानकारी की।तो विद्यालय परिसर के अंदर छात्रा के अभिभावक परिजन व शिक्षक के साथ जमकर कहासुनी गाली-गलौज होने लगी।देखते ही देखते छात्रा के अभिभावक परिजन व शिक्षक के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।घटना की जानकारी शिक्षक व ग्रामीणों ने डायल एक सौ बारह व कोतवाली पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने उक्त प्रकरण में छात्रा के परिजन सहित दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है।पीडित छात्रा के परिजन माॅ ने बताया कि शिक्षक ने ज्योमेट्री बाॅक्स के चोरी होने पर पुत्री के साथ शराब के नशे में होने के कारण मारपीट कर गायब हो गया।शिक्षक सौरभ ने विद्यालय में घुसकर गाली-गलौज मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में तहरीर दी है।प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में गांव की ही रहने वाली छात्रा प्रिया पुत्री संजय,कल्पना पुत्री वीरेंद्र उम्र बारह वर्ष कक्षा पांच मे अध्ययनरत है।पांच दिन पहले शनिवार को कक्षा पांच में अध्ययनरत एक छात्रा का ज्योमेट्री बाॅक्स (डिब्बी)व अन्य सामान चोरी हो गया था।शनिवार को अवकाश होने के बाद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सौरभ ने छात्राओं को रोककर छात्राओं से मारपीट कर दी थी।शिक्षक सौरभ शनिवार को अपने घर चले गए। शिक्षक सौरभ सोमवार व मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में नही पहुंचा था।बुधवार को शिक्षक सौरभ के विद्यालय पहुंचते छात्रा प्रिया व कल्पना के परिजन शनिवार को छात्रा के साथ की गई मारपीट को लेकर बातचीत करने लगे।तभी दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया विद्यालय में छात्रा के अभिभावक व शिक्षक के साथ गाली-गलौज मारपीट हो गई है।उक्त प्रकरण में दो हिरासत में लिए गए है।
छात्र की मां की वाइट –
गांव के पूर्व प्रधान की वाइट- अध्यापक की वाइट-
हाथरस से अर्जुन सिंह की रिपोर्ट