एक्सीडेंट में घायल पत्रकार का लखनऊ के एक हॉस्पिटल में निधन,पत्रकार जग में शोक की लहर 

एक्सीडेंट में घायल पत्रकार का लखनऊ के एक हॉस्पिटल में निधन,पत्रकार जग में शोक की लहर

गोण्डा – इटियाथोक के निवासी पत्रकार मोहम्मद अनीश उम्र करीब 45 वर्ष का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की बीती रात असामयिक निधन हो गया।खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा,लाया गया जहां स्थानीय लोगों और पत्रकारो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए,श्रद्धांजलि दी।इस दौरान परिजन दहाड़ें मारकर रोते बिलखते रहें।मृतक के पिता उस्मान ने बताया की एक सप्ताह पूर्व अनीश अपनी पत्नी के साथ बाईक से अपने ननिहाल धनुहीं गांव में मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे थे।रास्ते में गोण्डा-बलरामपुर राजमार्ग पर सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक से नियंत्रण खो बैठें और बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए,वहीं उनकी पत्नी सुरक्षित बच गई।आनन फानन में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर उनको लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था।मंगलवार को निधन हो गया।मृतक के परिजनों ने बताया की नमाजे असर के बाद बलरामपुर रोड पर बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी के पीछे स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।पत्रकार के निधन की जानकारी होने पर काफी संख्या में पत्रकारों और क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।,, मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा,,,

Related posts

Leave a Comment