बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–भारत-नेपाल सीमा मे हाई अलर्ट, वाहनों की चेकिंग और निगरानी तेज

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के रूपईडीहा में पिछले कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं | सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है | खुली सरहद होने की वजह से सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल क साथ पुलिस ने पूरे सीमा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है | एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि गृह मंत्रालय से कोई विशेष निर्देश नहीं मिला है | लेकिन दिल्ली की घटना को देखते हुए नेपाल सीमा से लगे पूरे इलाके को अलर्ट मोड पर रखा गया है | खासकर नेपाल से आने वाले ग्रामीण रास्तों और पगडंडियों पर निगरानी बढ़ाई गई है | उन्होंने बताया कि रूपईडीहा बीओपी के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त गश्त कर रहे हैं | डॉग स्क्वॉड और स्कैनर की मदद से सीमा पर आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है | थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि हर वाहन की डिग्गी, केबिन और संदिग्ध सामान की विस्तृत चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोका जा सके |

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment