*नवरात्रि के अवसर पर अभ्युदय योग ने कराया महिलाओं का डांडिया कंपटीशन एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट*

*नवरात्रि के अवसर पर अभ्युदय योग ने कराया महिलाओं का डांडिया कंपटीशन एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट*

डॉ0कल्प राम त्रिपाठी

गोण्डा। नवरात्रि के पावन पर्व पर अभ्युदय योग ने सखी युवा डांडिया इवनिंग 2022 का आयोजन पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में कराया। जिसमें नगर की सभी वर्ग की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इवनिंग 2022 कार्यक्रम में महिलाओं का ग्रुप डांसिंग कंपटीशन एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराया गया। कार्यक्रम का आरंभ छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना से किया गया तत्पश्चात सिद्धि राजपाल ने स्वागत गीत पर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके पश्चात महिलाओं ने कई ग्रुपों में डांडिया नृत्य एवं अन्य कई प्रकार के अति आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। जिसे पुरस्कृत करने के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया। निर्णायक मंडल में गुंजन शाह, पूजा छाबड़ा एवं एलबीएस कॉलेज की शिक्षिका शमन कोर का चयन किया गया। निर्णायक मंडल ने अभ्युदय योग ग्रुप एवं क्वीन गरबा को प्रथम पुरस्कार दिया। जबकि द्वितीय पुरस्कार से सुपर वूमेन को सम्मानित किया। वही तृतीय पुरस्कार एक्सीलेंट गर्ल्स ग्रुप को दिया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में गुंजन रायतानी, वंशिका एवं एक सेवा की साक्षी अरोड़ा का चयन किया गया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार के लिए नीतू मिश्रा द्वितीय पुरस्कार के लिए विनि के साथ तृतीय पुरस्कार के लिए दिव्या सोनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशा देव हॉस्पिटल की डॉक्टर ज्योत्सना, फैजाबाद से आई युवा महिला परिवार की हेड मुस्कान सावलानी, एलबीएस पीजी कॉलेज की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक समता धनकानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य गोंडा में महिलाओं के लिए एक प्लेटफार्म खड़ा करने के साथ ही महिलाओं का चौमुखी विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन पूजा मनध्यान एवं रिचा नेभानी ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में सुशील रायतानी ने विशेष सहयोगी की भूमिका अदा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकुंतला रायतानी, पिंकी रायतानी, सुमित्रा लधवानी, पलक धनकानी, महिमा रायतानी, दिव्या लधवानी, दीया कटारा , आशा मनध्यान, रेनू रायतानी, जया मनध्यान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment