गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थ बरामद भेजा जेल

गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थ बरामद भेजा जेल

 

रंजीत तिवारी के साथ गणेश दत्त पांडे

 

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 24,9,2022 को थाना खरगूपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त सरदार कुरैसी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 21.06.2022 को थाना खरगूपुर पुलिस को 03 अदद धारदार हथियार, एक अदद लकड़ी का ठीहा, 2 अदद धारदार चाकू व गौमांस बरामद हुआ था बरामदगी के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सरदार कुरैशी पुत्र फौजदार निवासी लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-129/22, धारा 147,148,149,323,353,504,506 भादवि, 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0स0 263/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट था खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अखिलेश यादव मय टीम।

Related posts

Leave a Comment