नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति के तहत गिरफ्तार भेजा जेल

 

 

रंजीत तिवारी

 

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक ,23,9,2022 कोथाना छपिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अंकित सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अंकित सोनी पुत्र पारसनाथ सोनी नि0 लालपुर पंडित थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 213/22, धारा 363,366,376(2) भादवि व 5L/6 पास्को एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय टीम।

Related posts

Leave a Comment