💢📢कांग्रेस नेताओं
राजबहोर यादव
ने पंचायतों का किया दौरा, दुर्गा धाम में दर्शन कर एकता बनाए रखने का लिया संकल्प।
कुसमी (सीधी)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कुसमी, टमसार, भदौरा और कतरवार का दौरा कर मंगलम पंचायत कमेटी के सत्यापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
भदौरा स्थित दुर्गा धाम में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं संगठन की मजबूती की कामना की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न गांवों में प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
दौरे के दौरान नेताओं ने खोखरा गांव पहुंचकर दिवंगत सरपंच सचिव के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला महासचिव विमल जायसवाल, ब्लॉक कुसमी के पदाधिकारी, सुरेंद्र मिश्रा, ददुआ सिंह, मनधारी जायसवाल, शेषमणि पनिका, कमलेश सिंह, श्यामबत्ती सिंह, सावित्री सिंह, विजयपाल पाठक, जगदीश शुक्ला, अध्यक्ष धर्मराज मिश्रा, नंदलाल सिंह, मंगल साहू, उग्रसेन जायसवाल, भास्कर साहू सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।