💢📢एक माह से खराब पड़ा पीएचई विभाग का बोर, 50–60 घरों में पेयजल संकट
कुसमी (सीधी)। जनपद पंचायत कुसमी
राजबहोर यादव
अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा के पोखरी टोला में पीएचई विभाग का सरकारी बोर लगभग एक माह से खराब पड़ा हुआ है। बोर बंद होने से आसपास के करीब 50 से 60 घरों में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब बोर की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
बताया गया है कि यह सरकारी बोर रमेश रावत के घर के पास, पोखरी टोला में स्थित है। भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में भी पेयजल संकट बने रहने से लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पीएचई विभाग से मांग की है कि खराब पड़े बोर की तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्र के दर्जनों परिवारों को राहत मिल सके।