🌹 *हर्ष एवं गर्व का विषय* 🌹
आज *चंडीगढ़ में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल* की *माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया सुश्री गीता गुप्ता* जी को समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए *माननीय आईएएस अधिकारी एवं चीफ सेक्रेटरी श्री एच.राजेश प्रसाद* जी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज में व्याप्त भीखवृत्ति जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता, जनजागरण एवं समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया।
*संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए ही कार्य नहीं कर रहा है, बल्कि महिलाओं, बच्चों,* जरूरतमंदों, वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु भी पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
*संगठन का उद्देश्य व्यापारिक विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए एक सशक्त, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं* सम्मानजनक समाज का निर्माण करना है।
*यह सम्मान सुश्री गीता गुप्ता जी की समाज सेवा के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है तथा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल* के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
हम सभी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आदरणीया गीता गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामना करते हैं।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐