सीतापुर,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, सीतापुर
स्लग–राष्ट्र सेवा में शहीद सैनिक इंद्रजीत गुप्ता के अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, क्षेत्र में शोक की लहर
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से जहाँ जनपद के पकरिया झरेखपुर ग्राम के वीर सपूत अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता का जम्मू कश्मीर में राष्ट्र सेवा के दौरान शहीद हो गए | जो कि अत्यंत दु:खद एवं ह्रदय विदारक हैं | आपको बताते चले कि ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता के शहीद होने की खबर मिलते हीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई | शहीद अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता का अंतिम दर्शन उनके पैतृक गाँव पकरिया में किया गया | जहाँ स्थानीय लोगों ने काफी संख्या में पहुँच कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे साथ ही सेना के लोग भी मौजूद रहें | शहीद अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता को अंतिम सलामी देते हुए परिवार के लोगों ने “शौर्यम् दक्षे युद्धम्, बलिदान परमो धर्म:” कहकर के अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया | मातृ भूमि की रक्षा हेतु दिया गया वीर सपूत अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा | आपका अदम्य साहस, अटूट समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है | ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, सीतापुर