बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–अबसार शाह, आतिफ खान, बाराबंकी

 

 

स्लग–अज्ञात कारणों से CHC में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, 1 दर्जन से अधिक एम्बुलेंस जलकर राख

 

 

अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत कस्बा जैदपुर से जहाँ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग के पास खड़ी कबाड़ एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई | यह घटना रविवार दोपहर लगभग 2 बजे के आस–पास की बताई जा रही हैं | इस घटना में 13 एंबुलेंस आग के चपेट में आने से जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जबकि 30 एंबुलेंस को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया हैं | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एंबुलेंस सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों का एक बड़ा बेड़ा खड़ा था, जिसमें बड़ी संख्या में पुरानी और खराब एंबुलेंस शामिल थीं | मिली जानकारी के अनुसार अनुमानित कुल 43 एंबुलेंस लंबे समय से यहां पर खड़ी थीं और कबाड़ में तब्दील हो चुकी थीं | जिसमें आज अज्ञात कारणों से आग लग गई | वहीं आग की लपटें देख भारी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर पहुंचे | जिसकी सूचना मिलते ही जैदपुर पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे | वहीं मौक़े पर पहुँची पुलिस ने जनता के सहयोग से तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया | जिसके बाद चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने नगर पंचायत से तत्काल पानी का टैंकर मंगवाया | वहीं खबर सुनते ही धीरे–धीरे आधा दर्जन सभासद भी मौके पर एकत्रित हो गए | थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और जनता की कड़ी मशक्कत के बाद 30 एंबुलेंस को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया हैं | कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने भीषण आग पर काबू पाया | इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुल 43 एंबुलेंस काफी समय से खराब खड़ी थीं | अज्ञात कारणों से लगी आग से 30 एंबुलेंस को सुरक्षित निकाल लिया गया |

 

 

रिपोर्ट–अबसार शाह, आतिफ खान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment