सनी वर्मा हरिद्वार  न्यूज़ 

सनी वर्मा हरिद्वार

न्यूज़

 

*हरिद्वार* प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना उत्तराखंड फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियर के तीसरे वेंडिंग जोन के नगर निगम द्वारा जारी किए गए लाभार्थी सूची के अनुसार तीसरे चरण में हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल द्वारा लकी ड्रा निकाला गया जिसमें सहयोगी के रूप में लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा क्षेत्रीय पार्षद अनुज सिंह पार्षद सुनील पांडे की मौजूदगी में नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक फेरी समिति के प्रभारी शिव सिंह चौहान द्वारा सभी लाभार्थियों की नियम अनुसार कार्रवाई कर लकी ड्रा में लाभार्थियों की पर्ची में मेयर श्रीमती किरण जैसल के सम्मुख प्रेषित की गई।

 

इस अवसर पर हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियल के तीसरे वेंडिंग जोन के लाभार्थियों लकी ड्रा निकालकर स्व रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए सभी वेडिंग जोन की समीक्षा मूलभूत सुविधाओं वह रखरखाव के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए मेला प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा के साथ रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उचित प्रबंधनों के साथ वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना मेरी प्राथमिकता होगी।

 

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेयर श्रीमती किरण जैसल का आभार प्रकट करते हुए कहा समय-समय पर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर संगठनों की ओर से लघु व्यापारियों के उत्थान के लिए जो भी प्रतिवेदन दिए जाते हैं उसकी सच्ची निष्ठा के साथ मेयर श्रीमती किरण जैसल द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है उन्होंने कहा शीघ्र ही लघु व्यापारियों की समस्या के निदान के लिए मेला प्रशासन से भेंट वार्ता कर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों व्यापार संचालित करने के लिए वेंडिंग जोन के रूप में नई नई जगह चिन्हित कराई जाएगी।

 

भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियल के तीसरे चरण के लकी ड्रा में सम्मिलित हुए फेरी समिति सदस्यों लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में उमेश कुमार, सुरेश कुमार ,गौतम कश्यप, फरमान ,ओमवती देवी, आजम अंसारी, कुलदीप, आशू कुमार, लालचंद गुप्ता , विजय ,भोला यादव, रवि, कपिल ,मनीष आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment