सनी वर्मा हरिद्वार  न्यूज़ 

सनी वर्मा हरिद्वार

न्यूज़

 

*रुड़की* नगर निगम सभागार में रुड़की नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल ने की बैठक का संचालन सिटी मिशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला ने किया बैठक में रुड़की के स्थित वेंडर लघु व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में नए वेंडिंग जोन बनाए जाने वह पूर्व से चिन्हित वेंडिंग जोन को संचालित किए जाने की मांग के प्रतिवेदन प्रस्तुत किया बैठक में तय किया गया शीघ्र ही नगर निगम क्षेत्र में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों का नए सिरे से सर्वे करा कर उत्तराखंड लघु व्यापारी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पुलिस प्रशासन अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर नियम अनुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के तहत सभी नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में फ्रूट सब्जी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को छोटे वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया बैठक में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग सभी फेरी समिति सदस्य शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment