सनी वर्मा हरिद्वार
न्यूज़
हरिद्वार
भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का प्रथम राष्ट्रीय चिंतन शिविर
आज दिनांक 06 जून 2026 को अलख नन्दा मैदान, हरिद्वार में भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का प्रथम राष्ट्रीय चिंतन शिविर भव्य रूप से प्रारम्भ हुआ, जो 06, 07 एवं 08 जून 2026 तक जाएगा।
इस ऐतिहासिक चिंतन शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं किसान साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम को जोशीला, सफल एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। आप सभी किसान साथियों, माताओं-बहनों एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन हृदय से धन्यवाद, आभार एवं प्रणाम करता है।
शिविर के दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें किसानों की कर्ज़माफी, फसलों के उचित मूल्य की गारंटी, बढ़ती खेती लागत, सिंचाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली दरों में राहत, गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण, किसान सम्मान निधि तथा किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन आप सभी को आश्वासन दिलाता है कि किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। संगठन हर परिस्थिति में किसान भाइयों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष, संवाद एवं आंदोलन के माध्यम से निरंतर आवाज़ उठाता रहेगा।
आपका विश्वास ही हमारी ताकत है, आपका सम्मान ही हमारा संकल्प है।
जय जवान – जय किसान
भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन
एड॰ ऋषि मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष