व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ गोण्डा,,,,
बलरामपुर – मां पटनेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर का प्रशासन तंत्र माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों को लगा रहा पलीता, दो एडेड महाविद्यालय के शिक्षकों के कारण बना लूट का अड्डा। मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा में दूसरे विषयों के परीक्षकों से कराया जा रहा मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा जिससे छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट और नौनिहालों का भविष्य हुआ प्रभावित।
उपरोक्त मामला तब संज्ञान में आया जब 19 मार्च को देर रात वनस्पति विज्ञान एवं कृषि की प्रायोगिक परीक्षा आनन फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लीपा पोती करते हुए स्थगित कर दी गई।