लोकेशन शाहजहांपुर
थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत अभियान चलाकर निकाली गई जागरूकता रैली…!!
रैली महिला निरीक्षक/महिला आरक्षी एवं महिला आरक्षीयों ने नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकाल महिलाओं बेटियों को जागरूकता संबंधी दिशानिर्देश दिए…!!
जलालाबाद/ थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा जलालाबाद क्षेत्र में सर्किल के सभी थानों पर नियुक्त महिला उप निरक्षक/महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु पैदल पैदल घूम कर प्रचार प्रसार किया गया,एवं पंपलेट वितरण किया गया,मिशन के तहत स्टंट मारने वाले बाइकर्स व मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले एवं सरेराह शराब पीने वालों को चेतावनी दी जाती है कि अगर वह ऐसा करते पाए जाते है उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया जाएगा,
महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सरकार की हेल्प लाइन नंबरों जैसे 1076/1090/181/1098/102/108/112/101 एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 के बारे में भली भांति अवगत करवाया गया है,
सम्मानित जनमानस से अपील है कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु सहयोग प्रदान करे एवं भय अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दे…!!
थाना जलालाबाद क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता,अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा प्रेरित किया गया है,नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एंटी रोमियो टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है,कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे उनको पुलिस कार्यवाही का शिकार होना पड़े,
आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे,सम्मानित महिलाओं बहन बेटियों के साथ अगर कोई असहज स्थित उत्पन्न होती है इसकी सूचना थाना जलालाबाद पुलिस या मिशन शक्ति टीम को दे,तत्काल कानूनी मदद की जाएगी…!!
इस दौरान थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) की रैली में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव तोमर,एसआई सुधीर तोमर,एसआई सकतावत सिंह, एसआई मानचंद गौतम,महिला एसआई काजल,महिला एसआई प्रभा चौधरी,आरक्षी विनय सोलंकी,डोली चौहान एवं अनिल नागर,रंजीत,सत्यप्रकाश सहित संपूर्ण थाना जलालाबाद स्टाफ उपस्थित रहा…!!
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर