लखीमपुर खीरी,

लखीमपुर खीरी,

 

 

रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर खीरी

 

 

स्लग–केमिकल युक्त मिठाई बनाकर लोगों की खुशियों में जहर भरने का काम कर रहे दुकानदार

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के सदर विकास खण्ड के ग्राम सभा खम्हौल गांव में केमिकल युक्त मिठाई बनाई जा रही है | जबकि इस मामले में पुलिस से लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जैसे नोट देकर खरीद लिया गया है | आपको बताते चले कि अभी हाल ही में खांसी वाली सीरप से ना जाने कितने बच्चों की जाने चली गईं और कोई मिठाई खिलाकर जानें लेंना चाहता है | जबकि लखीमपुर खीरी के खम्महौल गांव में बिना लाइसेंस बिना जाँच के दूध युक्त मिठाईयां बिक रही है | वही गाँव वालों का कहना हैं कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी अपनें परिवार वालो को ये मिठाईयां खिलकर के तो देखें सब पता चल जाएगा | ग्रामीण बताते है दुकानों पर ना कभी दूध आता है और ना ही कभी खोया आता दिखाई देता हैं | फिर ये दुकानदार मिठाईयों को कैसे तैयार किए जा रहें है | जबकि गाँव के ही पूर्व प्रधान हसीब का कहना है हमनें ऊपर के सभी अधिकारियो से शिकायत की लेकिन सभी बिके हुऐ है और गांव में मिठाइयों की जगह पर जहर तैयार किया जा रहा लेकिन सबके सब बिके हुए है | जबकि खम्हौल गांव में तैयार की जा रही मिठाईयां पूरे जिले में जहर फैला रही हैं आज मछलियां मर रही है कल लोग मरना शुरू कर देंगें फिर इसका जवाब कौन देगा | अब सवाल ये उठ रहा है कि अभी केमिकल युक्त रसायन से मछलियां मरी है कल लोग मरने लगेंगे | इस जहर से फिर जनता आक्रोश में सड़कों पर उतर आयेंगी जवाब एसडीएम और उच्च अधिकारियों को देना पड़ेगा | जबकि फैक्ट्री संचालक ने गांव में रहने वाली जनता के अन्दर इतना डर भर दिया है कि फैक्ट्री संचालक के खिलाफ ग्रामीण के लोग बयान देने कटरा रहे हैं |जबकि जिले की तेज तर्रार जिला अधिकारी से मेरा निवेदन है अगर फैक्ट्री जल्द ही बंद नही हुई तो लोग बंद हो जायेंगे | इस फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और क्षेत्र की पुलिस की मिली भगत से फैक्ट्री चल रही है | गाँव की जनता घर बुलाकर बयान देने से भी डर रही हैं | जबकि उत्तर प्रदेश में बाबा की सरकार चल रही है और फैक्ट्री संचालक या इस तरह के काम करने वाले लोग उनके चाहने वालों की जेबें गरम कर के चल रहें हैं | अभी जनता सड़क पर आ जाए पर जान की कोई कीमती नहीं है |

 

 

रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर खीरी

Related posts

Leave a Comment