*दुखत समाचार*
*अखिल भारतीय पत्रकार एसोशिएशन समेत पत्रकारो में शोक की लहर*
एमरजेन्सी, दुघटना, अचानक बीमार होने पर तुरन्त 108 पर काल करने पर एम्बुलेस सेवा हाजिर होने सिर्फ ड्राइवर व कंडक्टर के अलावा एम्बुलेन्स में डाक्टर न होना नही आक्सीजन न होने पर एक नेक दिन , गरीबों की आवाज बुलन्द करने वाले पत्रकार अरशद सोहेल की आवाज स्वस्थ विभाग की लापरवाही के चलते आवाज हमेशा के लिए बन्द हो गयी, इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
साथी पत्रकार से मिली जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 9 बजें के लगभग रूमी गेट के अचेत अवस्था में पड़े थे तभी चौक प्रभारी को सूचना मिलते ही एम्बोलेन्स से ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा जहाँ डाक्टरों ने पत्रकार अरशद सोहेल को मृत घोषित कर दिया
आज शाम चार बजें अरशद सोहेल का जनाजा खदरा स्थित निवास से तमाम पत्रकार साथियों व रिश्तेदार , परिजनों के साथ खदरा कब्रिस्तान में दफनाया गया।