लखनऊ में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी जेष्ठ माह के सातवें शनिवार को मेट्रो स्टेशन के नीचे चारबाग पटरी दुकानदार की ओर से भव्य भंडारे भण्डारे का आयोजन किया गया । भण्डारा दोपहर में शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक अपनी पत्नी नमिता पाठक व भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी समेत तमाम पदाधिकारी के साथ व अखिल भारतीय पत्रकार एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष एल एम गौतम, सचिव अजय मिश्रा आदि उपस्थित हुए ।
डिप्टी सीएम ने भव्य रूप से सजे श्री राम दरबार में जाकर श्री राम भक्त हनुमान के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया ! तत्पश्चात डिप्टी सीएम ने भक्तों के बीच जाकर प्रसाद वितरण किया ! सैकड़ों की संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया जिससे चारबाग क्षेत्र भक्तिमय हो गया ।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट