लखनऊ के शहीद स्मारक पर यूनाइटेड टैक्सी आपरेटर प्रोटेक्शन फ्रण्ड के लखनऊ समेत आस पास जिलों के यूनियन के व्यापारियों ने सरकार के द्वारा वन टाइम टैक्स पुराने वाहनों पर लागू करने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया ।
यूनाइटेड टैक्सी आपरेटर प्रोटेक्शन फ्रण्ड के सहयोजक रवि आनन्द ने बताया कि प्रदेश में टैक्सी व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवार इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को जारी की गई अधिसूचना के माध्यम से टैक्सी वाहनों पर वन-टाइम टैक्स लागू कर दिया गया है। इस अधिसूचना के अंतर्गत पुराने पंजीकृत टैक्सी वाहनों को भी शामिल किया गया है.
अपनी मांगों को लेकर आज
संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश को पुनः विस्तृत ज्ञापन सौंपाने जा रहे थे तो परिवाहन विभाग का कोई जिम्मेदारी अधिकारी नही मिला तो संगठन ने एडिशनल कमिश्नर रिवेन्यू विश्कर्मा को ज्ञापन सौंपा ।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट